CM Yogi

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार 19 सितम्बर को सूबे के मथुरा जिले के दौरे पर जा रहे हैं, गौरतलब है कि, भारतीय जनता पार्टी इस साल पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी को मना रही है, इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा दौरे के तहत कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर कार्यक्रम में शिरकत-
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा जिले के दौरे पर जा रहे हैं। जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। आपको बता दें कि, भाजपा इस साल पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मशताब्दी भी मना रही है। जिसके तहत पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्मस्थली पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जहाँ नगला चंद्रभान में मुख्यमंत्री योगी जन्मशताब्दी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के कार्यक्रम-
सुबह 10.35 बजे मुख्यमंत्री योगी वृन्दावन के सो सैया हैलीपेड पर उतरेंगे। 10.40 बजे सीएम योगी वृन्दावन के बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। जिसके बाद 11.50 बजे फरह के नगला चन्द्रभान गाँव पहुंचेंगे। जहाँ 12 बजे मुख्यमंत्री योगी पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। दोपहर 1 बजे पर्यटन विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 1.10 बजे से मुख्यमंत्री योगी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 2.20 बजे फरह से मुख्यमंत्री योगी लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं।