दिवाली का त्योहार आते ही लोग अपने घरों की साफ़ सफाई में जुट जाते हैं. दिवाली की रात पूरे विधि विधान से माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. ऐसा माना जाता है कि इस दिन माता लक्ष्मी अगर प्रसन्न हो गयीं तो घर धन-धान्य से भर देती हैं. आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर दिवाली के दिन दिख जाएँ तो समझ लीजियेगा कि आप शीघ्र ही मालामाल होने जा रहे हैं.

1. अगर उल्लू दिख जाए

owl

वैसे तो उल्लू का बोलना या पालना शुभ नहीं माना जाता है. लेकिन क्योंकि उल्लू लक्ष्मी जी का वाहन होता है इसलिए इसका दिवाली के दिन दिखना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि दीपावली की काली अमावस्या की रात देवी लक्ष्मी अपने वाहन पर बैठकर भ्रमण करने निकलती हैं। इसलिए इस दिन उल्लू का दिखना देवी लक्ष्मी की ही कृपा से ही संभव होता है। ऐसे में इस बार अगर आपको ये पक्षी दिख जाए तो समझिए कि चमक गयी आपकी किस्मत ।

2. अगर घर में बिल्ली दिख जाए

cat-

बिल्ली को नकारात्मक ऊर्जा का संचार करने वाला जीव माना गया है लेकिन दीपावली की रात अगर बिल्ली दिख जाए तो इसे स्थायी लक्ष्मी की प्राप्ति का संकेत माना जाता है।साथ ही अगर दीवाली की रात अगर बिल्ली दूध पी जाए तो यह अच्छे संकेत माने जाते हैं. इससे यह संकेत मिलते हैं कि घर में खुशियां आने वाली हैं और यह धन वृद्धि का सूचक है।

3. अगर छछूंदर दिख जाए

chachundar-

दीवाली के दिन छछूंदर को घर में देखना शुभ होता है.. मान्यता है कि इससे घर में आर्थिक तंगी दूर होती है और पैसों का आगमन बना रहता है।

3. अगर हो जाएँ केसरिया गाय के दर्शन

cow-

दिवाली पर केसरिया गाय को देखना भी बेहद शुभ माना जाता है.. शकुन शास्त्र के अनुसार केसरिया गाय देवत्व का प्रतीक है और दीपावली की रात इसे देखने से सुख समृद्धि का आगमन होता है.. इसलिए इस बार दीपावली पर केसरिया गाय के दर्शन करें।

4. अगर मिल जाए अटका हुआ धन

coin

दीपावली के दिन शुभ संकेतो में से अटका दुआ धन मिलना भी माना जाता है। दरअसल अगर इस दिन आपको गिरा हुआ या कहीं से अटका हुआ धन मिले तो इसे भी मां लक्ष्मी की कृपा मानिए. साथ ही इस दिन उपहार मिलना भी शुभ शगुन है और इसलिए दीपावली के दिन एक दूसरे को उपहार देने का रिवाज़ है।