Lucknow, Independent Minister, Swati Singh, Low BP, Hospital 

लखनऊः प्रदेश सरकार में स्वतंत्र राज्य मंत्री स्वाति सिंह की शनिवार सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें गोमती नगर स्थित लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि स्वाति सिंह का ब्लड प्रेशर तड़के सुबह अचानक बहुत कम हो गया।

बता दें कि घबराहट की शिकायत पर उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि वह आज शाम तक अस्पताल में भर्ती रहेंगी। लोहिया अस्पताल के डायरेक्टर डॉ नेगी की देखरेख में उनका ट्रीटमेंट जारी है।