3d_snake_robot

वैज्ञानिकों ने एक नन्हा और आसानी से निगला जाने वाले सांप की तरह लचीला 3डी प्रिंटेड रोबोट बनाया है, जो छोटी आंत में जा सकता है और पाचन तंत्र की तसवीर ले सकता है।
शोधकर्ताओं ने कहा कि एसएडब्ल्यू (सिंगल एक्ट्यूटर वेव लाइक रोबोट) नाम का यह रोबोट छोटी आंत के बेहद नरम और नम वातावरण में चल सकता है। सांप जैसा यह रोबोट इंटरलॉकिंग 3डी प्रिंटेड प्लास्टिक के टुकड़ों से बना है, जो कशेरुकाओं की तरह दिखता है।

मौजूदा समय में की जानेवाली कोलोनोस्कॉपी से केवल बड़ी आंत का निरीक्षण किया जा सकता है। कैमरे से लैस एक लचीली ट्यूब से मलाशय और पेट के दृश्य का अवलोकन किया जाता है। इस प्रक्रिया को कोलोनोस्कॉपी कहा जाता है। पिल कैमरे छोटी आंत में पहुंच सकते हैं, मगर उन्हें पूरे पाचन तंत्र में घूमने में 12 घंटे का लंबा समय लगता है।

मेकेनिकल इंजीनियर डेविड जरोउक ने ‘लाइव साइंस’ को बताया कि कभी-कभी पिल कैमरा आंत में कुछ जगहों पर फंस सकते हैं और वहां अगर उनकी बैटरी खत्म हो गयी, तो डॉक्टर के पास जांच करने के लिए कोई डेटा नहीं बचेगा। इन पिल कैमरों से उतक नमूने नहीं लिये जा सकते हैं।