नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2021

भारत के 10 राज्यों में शनिवार को कोरोनावायरस से हुई नई मौतों का 85.83 प्रतिशत हिस्सा दर्ज किया गया है, जिसमें महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में दर्ज कुल संख्या का आधे से अधिक हिस्सा दर्ज किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण की वजह से कुल 1,341 मौतें हुई हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक महाराष्ट्र में 398 मौत हुई हैं, जबकि इसके बाद दिल्ली (141), छत्तीसगढ़ (138), उत्तर प्रदेश (103), गुजरात (94), कर्नाटक (78), मध्य प्रदेश (60), झारखंड (56), पंजाब (50) और तमिलनाडु (33) का नंबर आता है।

गनीमत रही कि पिछले 24 घंटों में 9 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में कोविड से कोई मौत दर्ज नहीं की गई है। इनमें लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), दमन एवं दीव तथा दादर नागर हवेली, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, मणिपुर, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।

भारत के कुल सक्रिय मामले 16,79,740 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 11.56 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 1,09,997 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

5 राज्यों महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और केरल में भारत के कुल सक्रिय मामलों में 65.02 प्रतिशत की भागीदारी है। देश के कुल सक्रिय मामलों में अकेले महाराष्ट्र की 38.09 प्रतिशत की भागीदारी है।

भारत में दैनिक नए मामले निरंतर बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में 2,34,692 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 10 राज्यों महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान में कोविड के दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। नए मामलों के 79.32 प्रतिशत इन्हीं 10 राज्यों से दर्ज किए गए हैं।

महाराष्ट्र ने 63,729 दैनिक नए मामलों के साथ सर्वाधिक संख्या दर्ज कराई है। 27,360 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि दिल्ली में 19,486 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

भारत में कुल रिकवरी शनिवार को 1,26,71,220 हो गई है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 87.23 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 1,23,354 रिकवरी दर्ज की गई है।