नहाने

रोजाना नहाना बहुत जरूरी होता है। नहाने से न सिर्फ शरीर की सफाई के साथ-साथ हमारा दिमाग भी तरोताजा होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि नहाने के पानी में कुछ चीजों को मिला लिया जाए तो सेहत सम्बंधी कई समस्याओं को दूर किया जा सकता हैं। तो आज हम आपको बताएंगे कि नहाने के पानी में क्या-क्या मिलना चहिये—

कपूर
कपूर का इस्तेमाल सिर्फ पूजा के लिए ही नहीं बल्कि नहाने के पानी में भी किया जा सकता है। इससे शरीर को आराम मिलता है और साथ ही सिर दर्द की परेशानी दूर होती है। समस्या से बचने के लिए नहाने की बाल्टी में 2 कपूर की टिकिया मिला लें।

गुलाब जल
शरीर से पसीने की बदबू हटाने के लिए पानी में गुलाब जल मिलाकर नहाएं। पानी में 3 से 4 चम्मच गुलाब जल मिलाकर नहाने से मांस-पेशियां रिलैक्स होती हैं और साथ शरीर की बदबू भी दूर होती है।

नीम के पत्ते
एक गिलास पानी में 8-10 नीम की पत्तियां उबाल लीजिए। फिर इसे ठंडा होने के लिए रख दें। ठंडा होने पर इसे छानकर ताजे पानी की बाल्टी में मिलाकर नहा लें। इससे हर तरह के स्किन इंफेक्शन के साथ-साथ शरीर में सूजन भी कम होगी।

चंदन
त्वचा से संबंधित समस्याओं के लिए चंदन है लाभदायक। आपको रात को सोने से पहले एक कटोरी पानी में थोड़ा-सा चंदन पाउडर मिलाएं और सुबह इस मिश्रणको नहाने वाले पानी में मिलाकर नहाएं। इससे त्वचा से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।

दूध
पानी में दूध मिलाकर नहाने से त्वचा चमकदार और स्वस्थ हो जाती है। दूध में पाया जाने वाला लैक्टिक एसिड और अल्फा ड्राइडोक्सी एसिड त्वचा की डेड स्किन हटाते हैं। साथ ही धूप से टैन हुई त्वचा को भी ठीक करके खूबसूरत बनाता है।

फिटकरी ,सेंधा नमक
बाल्टी पानी में एक चम्मच फिटकरी और एक सेंधा नमक मिलाकर नहाया जाए तो इससे ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। इससे शरीर की थकान और तनाव दूर होता है और मांस-पेशियों को आराम मिलता है।

तुलसी
तुलसी जीवाणुरोधी होती है, जिससे एक्जिमा जैसी बीमारी नहीं होती।