बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 65 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस का जिक्र किया जिसमें उन्होंने महात्मा गांधी को एक ‘चतुर’ बनिया बताया।

हालांकि बाद में अमित शाह ने कहा मैंने किस उद्देश्य से गांधीजी को बनिया कहा है यह सभी को पता है, जो लोग मेरी सभा मे मौजूद थे

अमित शाह ने कहा, ‘कांग्रेस किसी एक विचारधारा के आधार पर किसी एक सिद्धांत के आधार पर बनी हुई पार्टी ही नहीं है, वह आजादी प्राप्त करने का एक स्पेशल पर्पज व्हीकल है, आजादी प्राप्त करने का एक साधन था और इसलिए महात्मा गांधी ने दूरदर्शी के साथ, बहुत चतुर बनिया था वो, उसको मालूम था कि आगे क्या होने वाला है, उसने आजादी के बाद तुरंत कहा था, कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए।’

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सिद्धांत के आधार पर बनी पार्टी नहीं है, बीजेपी है। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी का सिद्धांत साफ है। हमें यह कहने में कोई आपत्ति नहीं होती है कि जो देशद्रोही नारे लगाएगा वो देशद्रोही कहलाएगा।’

उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस किसी एक विचारधारा के आधार पर या एक सिद्धांत पर बनी हुई पार्टी नहीं है। वो आजादी पाने का स्पेशल पर्पस व्हीकल था। इसलिए महात्मा गांधी ने दूरदर्शिता के आधार पर कांग्रेस को आजादी के बाद बिखेर देने की बात कही थी। वो बहुत चतुर बनिया था, उसे पता था कि आगे कांग्रेस का क्या होगा। कांग्रेस आजादी के बाद नहीं बिखरी, गांधी ने यह काम नहीं किया, लेकिन अब कुछ लोग यह काम कर रहे हैं।’

अमित शाह तीन दिन के छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। चुनाव के तैयारियां का जायजा लेने पहुंचे शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव में 90 सीटों पर ध्यान केंद्रित करें और करीब 65 सीटों पर जीत सुनिश्चित करने का रोडमैप तैयार करें।