मध्य प्रदेश में 36 घंटे के अंदर एक और किसान ने डैम तोड़ दिया है। इस बार भी किसान ने कर्ज से परेशान होकर दम तोडा है। जिले के बालाघाट थाना अंतर्गत बल्लारपुर निवासी किसान ने कर्ज से परेशान होकर जहर खा लिया। जिसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। आपको बता दें कि एमपी में किसान आंदोलन के जोर पकड़ने के बाद किसान आत्महत्या की ये पांचवी घटना है।

बताया जाता है कि किसान रमेश बसेने पर सोसायटी का लगभग डेढ़ से दो लाख रुपए कर्ज था। बुधवार सुबह किसान रमेश अपने चाचा तुलसीराम के घर गया था जहां उसने चर्चा में चाचा को कर्ज से परेशानी वाली बात बताई थी। खेत किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुकदेव मुनि कुतराहे ने कहा कि किसान रमेश की मौत की वजह उसका कर्ज था जिसके लिए उसे नोटिस आ रहे थे।

चाचा तुलसीराम और पत्नी जानकीबाई ने बताया है कि रमेश कर्ज के कारण मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते वह शराब भी पीने लगा था। अब तक कर्ज से किसान की मौत की पुष्टि प्रशासन ने नहीं की है।