sandeep patil

भारत के धुरंदर बल्लेबाज संदीप पाटिल आज (18 अगस्त) 61 साल के हो गए हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक ओवर में 24 रन बनाने का कारनामा आज से 35 साल पहले किया था। उन्होंने 6 गेंद पर लगातार 6 चौके लगाकर इतिहास रच दिया था। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 29 टेस्ट खेले है जिनमें उन्होंने चार टेस्ट शतक जड़े थे।

संदीप पाटिल ने 1982 में बॉब विलिस के एक ओवर में 6 चौके लगाकर 24 रन बनाये थे। मैनचेस्टर टेस्ट में उन्होंने 129 रनों की जोरदार पारी खेली। उस ओवर की तीसरी गेंद नो बॉल थी। इसके बाद से टेस्ट क्रिकेट में तीन और बल्लेबाजों ने इस रिकॉर्ड को दोहराया है। जिनमें क्रिस गेल (2004), रामनरेश सरवन (2006) और सनथ जयसूर्या (2007) शामिल हैं।

पाटिल वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 इंडियंस में रहे। उन्होंने कपिल देव (303 रन), यशपाल शर्मा (240 रन), मोहिंदर अमरनाथ (237 रन) के बाद सर्वाधिक 216 रन बनाए थे. जबकि कृष्णामचारी श्रीकांत ने 156 रन बनाए थे।

संदीप संदीप क्रिकेट करियर के बाद 1 मार्च 1985 को उनकी फिल्म ‘कभी अजनबी थे’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लीड रोल में पाटिल थे। उनके साथ पूनम ढिल्लो और देबश्री रॉय को कास्ट किया गया था। हालांकि इसके बाद उन्होंने कोई और फिल्म नहीं की।