Aliens World: धरती पर कई रहस्यमयी जगहें मौजूद हैं, जिनके बारे में वैज्ञानिकों को भी जानकार नहीं है। अभी तक एलियंस के बारे में कहा जाता है कि वह ब्रह्मांड में किसी दूसरे ग्रह पर हो सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एलियंस धरती पर ही हो सकते हैं? मेक्सिको में दुनिया का दूसरा सबसे गहरा ब्लू होल मिला है, जिसे वैज्ञानिक एलियंस से जोड़ रहे हैं।
वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में युकाटन प्रायद्वीप के तट पर इस ब्लू होल को खोजा है, जो चेतुमल खाड़ी में पानी के नीचे स्थित है। यह लगभग 900 फीट की गहराई में और 147,000 वर्ग फीट इलाके में फैला है। इस ब्लू होल से धरती के रहस्य खुल सकते हैं। चेतुमल खाड़ी में मिले ब्लू होल में 80 डिग्री का स्लोप बना और गुफा का मुंह समुद्र तल से लगभग 15 फीट नीचे स्थित है। इस ब्लू होल के शोध से मिली जानकारी ने वैज्ञानिकों के होश उड़ा दिए हैं।
समुद्र की तलहटी में मिलने वाले बड़े सिंक होल या सीधी गुफाओं को ब्लू होल कहा जाता है। यह समुद्र के अंदर मिलते हैं, जिनमें कई तरह की वनस्पतियां होती हैं और समुद्री जीव रहते हैं। वैज्ञानिकों ने इस ब्लू होल का नाम ‘ताम जा’ रखा है। माना जाता है कि हजारों साल पुरानी इन गुफाओं का निर्माण हिमयुग के अंत के बाद शुरू हुआ। इन गुफाओं की गहराई कई सौ फीट हो सकती है।
हिमयुगों में बाढ़ आने के बाद बड़ी-बड़ी चट्टानें समाप्त हो जाती थीं, जिसके बाद कई ब्लू होल का निर्माण होता था। लगभगल 11,000 साल पहले अंतिम हिम युग खत्म हुआ और और समुद्र का जल स्तर बढ़ गया। इस दौरान गुफाएं पानी से भर गईं।
वैज्ञानिकों के दावे के मुताबिक, मेक्सिको में मिला ब्लू होल दुनिया का दूसरा सबसे गहरा ब्लू होल है। इससे पहले वैज्ञानिकों ने साल 2016 में दक्षिण चीन सागर में भी ब्लू होल खोजा था। यह ब्लू होल दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल है, जिसकी गहराई 980 फीट से ज्यादा है। दुनिया के सबसे गहरे ब्लू होल को ड्रैगन होल के नाम से जाना जाता है।
क्या है ब्लू होल की खासियत

माना जाता है कि ब्लू होल इकोलॉजिकल हॉटस्पॉट होते हैं। इनमें कई तरह की प्रजाति के जीव-जन्तु, पौधे मिलते हैं, जो बेहद दुर्लभ होते हैं। साल 2021 में वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में ब्लू होल को खोजा था।

ब्लू होल को क्यों एलियंस से जोड़ रहे वैज्ञानिक

दरअसल ब्लू होल्स में आक्सीजन बेहद कम होती है और सूरज की रोशिन भी इनके अंदर नहीं पहुंच पाती है। लेकिन इसके बावजूद यहां पर जीवन मिला है, जो वैज्ञानिकों के लिए एलियन लाइफ फोर्म की तरह है। ब्लू होल्स में पाए जाने वाले जीव बेहद दुर्लभ होते हैं। यह किसी एलियंस से कम नहीं होते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्लू होल से धरती के रहस्य का पता लग सकता है। यह समझा जा सकता है कि हजारों साल पहले जीवन कैसा था? इसके अलावा अगर दूसरे ग्रहों पर जीवन है, तो कैसा होगा।