Aligarh

अलीगढ़ : शुक्रवार को थाना बन्ना देवी क्षेत्र में सारसौल स्थित टीवीएस शोरूम के नजदीक हुआ जोरदार धमाका। धमाके का कारण घर में गैस सिलेंडर का फटना बताया जा रहा है। इसमें दो की मौत हो गई है।

अधिकारियों का कहना है कि सिलेंडर धमाके की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचा दिया गया है। सिलेंडर फटने से पांच मकान फटे हैं। आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।