अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (SSSB पंजाब) ने क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां क्लर्क, आईटी क्लर्क, अकाउंट क्लर्क के लिए 2789 वैकेंसी अवेलेबल हैं। योग्य उम्मीदवारों को PSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट यानी sssb.punjab.gov.in पर जाना होगा। यहां होमपेज पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा। पंजाब क्लर्क पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अक्टूबर 2021 को शुरू कर दी गई है। आईटी क्लर्क और लेखा क्लर्क पदों के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 और 18 नवंबर 2021 है।

महत्वपूर्ण तारीख

आवेदन की प्रारंभिक तारीख – 23 अक्टूबर 2021

क्लर्क के लिए आवेदन की आखिरी तारीख – 18 नवंबर 2021 शाम 5 बजे तक

आईटी और अकाउंट क्लर्क के लिए आवेदन की आखिरी तारीख – 15 नवंबर 2021 शाम 5 बजे तक

वैकेंसी डिटेल

क्लर्क – 2374 पद

आईटी क्लर्क – 212 पद

अकाउंट्स क्लर्क – 203 पद

कुल पद – 2789

सैलरी

रु. 19900 (लेवल 2)

योग्यता

ग्रेजुएशन और किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से ऑफिस प्रोडक्टिविटी एप्लिकेशन या डेस्कटॉप पब्लिशिंग एप्लिकेशन में पर्सनल कंप्यूटर या इनफार्मेशन के अनुभव के साथ कम से कम 120 घंटे का कोर्स किया होना जरूरी है। कंप्यूटर कोर्स (डीओईएसीसी) में ‘ओ’ स्तर के प्रमाण पत्र प्राप्त हो।

आईटी क्लर्क – कंप्यूटर साइंस में बी.टेक या या बी.एससी. (सूचना प्रौद्योगिकी) या कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएट या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा या संबंधित विषय में कोई अन्य डिग्री। भर्ती से पहले 30 शब्द प्रति मिनट की गति से पंजाबी और अंग्रेजी टाइपिंग में एग्जाम पास करना जरूरी है।

सिलेक्शन प्रोसेस

कैंडिडेट्स का सिलेक्शन रिटन एग्जाम और टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य – रु. 1000/

एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस – रु. 250/

भूतपूर्व सैनिक और आश्रित – रु. 200/

शारीरिक विकलांग -रु. 500/