Yogi with cat

अब तक दुनिया में बीजेपी के फायरब्रांड नेता के रूप में पहचान बनाने वाले योगी आदित्यनाथ का रोल बदल चुका है। बीजेपी ने उन्हें देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की कमान सौंपी है। ऐसे में गूगल के जरिए लोग उनके राजनीतिक सफर के अलावा व्यक्तिगत जीवन के बारे में भी जानने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बात का ख्याल रखते हुए हम योगी आदित्यनाथ के खान-पान और दैनिक दिनचर्या से जुड़ी बातें आपके लिए लेकर आए हैं। उत्तर प्रदेश के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिनचर्या क्या है ? वो नाश्ते में क्या लेते हैं ? किसके साथ भोजन करते हैं ? योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री चुने जाने के साथ ही दुनिया भर के लोग उनके बारे में जानने की कोशिश कर रहे हैं। आइये आपको बताते हैं योगी जी के साथ भोजन करने के लिए एक बिल्ली भी उनका इंतज़ार करती रहती है। तो आइये जानते हैं योगी की दिनचर्या –

योगी सुबह भरपूर नाश्ता करने के बाद क्षेत्र में निकल जाते हैं। योगी आदित्यनाथ पूरी तरीके से शाकाहारी हैं, योगी रोजाना सीजनल फल और दूध लेते हैं। एक और खास बात है कि योगी आदित्यनाथ कभी भी अकेले भोजन नहीं करते हैं। योगी सुबह करीब चार बजे ही बिस्तर छोड़ देते हैं। सुबह के दैनिक क्रिया से निबटने के बाद वह मंदिर में पूजा-पाठ करते हैं। इसके बाद ही वे जलपान (ब्रेकफास्ट/नाश्ता) करते हैं।

कब क्या खाते हैं योगी आदित्यनाथ
पूरी तरीके से शाकाहारी योगी आदित्यनाथ सुबह करीब नौ बजे पहली बार कुछ खाते हैं। वे नाश्ते में दलिया हर रोज खाते हैं। इसके अलावा सीजनल फल, उबले चने और मूंग खाते हैं। उनके नाश्ते में पपीता जरूर होता है, क्येांकि उन्हें ये बेहद पसंद है। आखिर में वे एक गिलास दूध (250 मिली लीटर) जरूर पीते हैं। योगी आदित्यनाथ सुबह के समय भरपूर नाश्ता करने के बाद क्षेत्र में निकल जाते हैं। जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनने और क्षेत्र के लोगों के साथ मेल-मुलाकात में वे अक्सर दोपहर का भोजन नहीं करते हैं। वे रात के भोजन में चार चपाती, एक कटोरी दाल, खीर और सीजनल सब्जी जरूर खाते हैं और सोने से पहले एक गिलास दूध पीते हैं।

योगी के साथ खाने के इंतजार में रहती है एक बिल्ली

योगी आदित्यनाथ को पशु-पक्षियों से बेहद लगाव है। गोरखनाथ मंदिर में एक बिल्ली है, जो योगी आदित्यनाथ के साथ ही भोजन करती है। मंदिर के लोग बताते हैं कि योगी आदित्यनाथ जब भी गोरखपुर में रहते हैं तो वह बिल्ली खाने के वक्त उनका इंतजार करती रहती है। इस बिल्ली को खीर पसंद है, इसलिए रोजाना खाने के वक्त बिल्ली के लिए खीर का विशेष इंतजाम किया जाता है।