feroz vinod

बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना का आज सुबह अम्बानी हॉस्पिटल में निधन हो गया। वो 70 साल के थे।

विनोद खन्ना को मार्च के आखिरी हफ्ते में डिहाइड्रेशन के चलते मुंबई के अम्बानी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। उन्होंने आज सुबह 11.24 पर ब्लैडर कार्सिनोवा के चलते आखिरी सांस ली। हाल ही में विनोद खन्ना की एक फोटो इंटरनेट में बहुत वायरल हुई थी जिनमें वे काफी बीमार और कमज़ोर नज़र आ रहे थे। इसी फोटो के ज़रिये उनके फैंस को उनकी बीमारी के बारे में पता चला था और पूरा देश उनके स्वस्थ हो जाने की कामना कर रहा था।

feroz vinod

ये अजब संजोग है कि 27 करीबी मित्र फिल्म अभिनेता और डायरेक्टर फ़िरोज़ खान का भी निधन हुआ था। फिरोज खान और विनोद खन्ना ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया था।

फिरोज खान की मौत 27 अप्रैल , 2009 को लंग कैंसर की वजह से हुई थी। दोनों ही अभिनेता फिल्म जगत के सुपरस्टार थे। दोनों की मौत कैंसर की वजह से हुई और दोनों ने दुनिया को अलविदा कहने का भी एक ही दिन चुना। ये अजब संजोग है। दोनों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।