देहरादून, 16 सितम्बर 2021

कांग्रेस सदस्यता अभियान की शुरुआत आज से कांग्रेस ने कर दी है कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इसकी शुरूआत की। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन एवं वरिष्ठ प्रवक्ता मथुरादत्त जोशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस सदस्यता अभियान समिति का गठन किया जा चुका है। गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभागार में जिला एवं महानगर अध्यक्षों की बैठक के माध्यम इस अभियान को शुरू किया जाएगा। पार्टी ने 10 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पार्टी प्रत्येक बूथ में कम से कम 50 सदस्य बनाएगी।

परिवर्तन यात्रा से पहले गंगा आरती में लेंगे भाग

प्रदेश कांग्रेस कमेटी की दूसरे चरण की परिवर्तन यात्रा से पहले 17 सितंबर को शाम छह बजे हरकी पैड़ी पर श्री गंगाजी की आरती की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि परिवर्तन यात्रा 18 सितंबर को हरकी पैड़ी से प्रारंभ होकर दोपहर एक बजे ज्वालापुर व दो बजे बीएचईएल होते हुए शाम चार बजे रुड़की पहुंचेगी। पार्टी ने तीन दिनी परिवर्तन यात्रा का हरिद्वार जिले में 19 व 20 सितंबर का कार्यक्रम भी तय कर दिया है।