कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी छुट्टी पर जा रहे हैं। राहुल ने खुद दी जानकारी विदेश जाने की जानकारी राहुल गांधी ने ट्वीट कर दी। ट्वीट कर राहुल गांधी ने कहा कि अपनी नानी से मिलने विदेश जा रहे हैं। बता दें कि राहुल गांधी की छुट्टियों को लेकर बवाल मचता रहा है।

मंगलवार दोपहर राहुल ने ट्वीट किया और लिखा, ”मैं अपनी नानी और परिवार से मिलने के लिए जा रहा हूं, कुछ दिन बाहर रहूंगा, उम्मीद है हम साथ में अच्छा समय बताएंगे।’

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन 19 जून को है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि राहुल अपने बर्थडे के बाद देश वापस लौटेंगे। हाल ही में राहुल गांधी किसानों के आंदोलन के बीच मध्यप्रदेश के मंदसौर गए थे। राहुल ने किसानों के बहाने बीजेपी सरकार की आलोचना की थी।

बता दें कि मोदी सरकार बनने के बाद अगले ही साल जनवरी में बजट सत्र से ठीक पहले वे छुट्टी पर चले गए थे। 57 दिन बाद राहुल विदेशों में छुट्टियां मना कर लौटे थे। मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन चल रहा है। पिछले दिनों राहुल गांधी भी मंदसौर में आंदोलनकारियों के समर्थन में गए थे।