झज्जर: यहां की डिफेंस कॉलोनी में नाग-नागिन के जोड़े को नाचते हुए देखा गया है। इस जोड़े को देखने के लिए अचानक लोगों का जमावड़ा लग गया। यह जोड़ा आधे घंटे नाचता रहा।

जोड़े को देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने मोबाइल से इसका वीडियो बनाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सांय करीब 7 बजे एक खाली प्लॉट में नाग-नागिन का जोड़े को नाचते देखा।

कुछ महिलाओं ने सावन मास में नाग-नागिन को देखना शुभ बताया। भीड़ जुटने के बाद भी नाग-नागिन का जोड़ा नाचता रहा। अंधेरा होने के बाद ये यह जोड़ा वहां से गायब हो गया। देखते ही देखते वहां महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की भीड़ जुट गई।

3. देखें फोटो

2. देखें फोटो

1. देखें फोटो