Jammu and Kashmir, Governor, NN Vohra, Deepender Hooda, Amit Shah, BJP, Surgical Strike

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एन.एन. वोहरा का कार्यकाल अगले सप्ताह समाप्त हो रहा है लेकिन श्री अमरनाथ यात्रा पूरी होने तक वह अपने पद पर बने रहेंगे और इसके बाद लैफ्टिनैंट जनरल (सेवानिवृत्त) दीपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य के राज्यपाल हो सकते हैं। हुड्डा की निगरानी में ही सर्जिकल स्ट्राइक भी हुई थी। हुड्डा के अलावा केंद्र के वार्ताकार दिनेश्वर शर्मा और पूर्व सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग का नाम भी सामने आ रहा है। पिछले महीने 29 मई को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सुहाग से उनके घर पर मुलाकात की थी। वहीं मोदी सरकार के पास यह विकल्प भी है कि वो वोहरा के कार्यकाल को फिर से बढ़ा दे लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वोहरा आगे सेवा देने के इच्छुक नहीं हैं।

सुब्रह्मण्यम होंगे मुख्य सचिव!
छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारी बी.वी.आर. सुब्रह्मण्यम को जम्मू-कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने की संभावना है। वह मौजूदा मुख्य सचिव बी.बी. व्यास की जगह ले सकते हैं। सुब्रह्मण्यम अभी छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) हैं।