IMA

देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के एक कैडेट की सहारनपुर (यूपी) में ट्रेनिंग के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्‍पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

उत्‍तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के बादशाहीबाग में इन दिनों भारतीय सैन्य अकादमी के कैंडेट्स की ट्रेनिंग चल रही है। आज दस किलोमीटर दौड़ के दौरान एक कैंडेट दीपक शर्मा पुत्र तीरथ राज शर्मा निवासी भटिंडा (पंजाब) की तबीयत बिगड़ गई। सेना के जवान उसे हरबर्टपुर विकासनगर के लेहमन अस्पताल में लेकर आए। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्‍जे में ले लिया है।