virushka wedding

विराट और अनुष्का शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने इटली में शादी रचाई। उनकी शादी को भव्य बनाने में लखनऊ की देविका का अहम रोल रहा। दरअसल देविका नारायण मशहूर वेडिंग डिजाइनर हैं। उन्होंने ही विराट-अनुष्का की शादी का सेट व सजावट तय की। जिस रिजॉर्ट में विराट अनुष्का ने शादी की, उसे सजाने-संवारने की जिम्मेदारी डिजाइनर देविका नारायण को मिली थी। वहीं शादी की सभी तस्वीरें उनके पति ने अपने कैमरे में कैद की। दरअसल देविका के पति जोसेफ मशहूर फोटोग्राफर हैं।

virushka wedding

विराट-अनुष्का की शादी में जिस रिजॉर्ट में हुई उसके भी चर्चे हैं। उस रिजॉर्ट की डेकोरेशन देविका नारायण के निर्देशन में ही हुई। देविका लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। वो एक मशहूर वेडिंग डिजाइनर हैं और उनके पति जोसेफ राधिक फोटोग्राफर हैं, जिन्होंने विराट और अनुष्का की खूबसूरत तस्वीरें अपने कैमरे में कैद कीं। यहां तक की विराट और अनुष्का ने ट्विटर पर जो तस्वीरें शेयर की वो भी जोसेफ ने खींची हैं। देविका इससे पहले क्रिकेटर दिनेश कार्तिक व रॉबिन उथप्पा की शादी की भी वेडिंग प्लानर थीं।

विराट अनुष्का ने शादी के बाद एक ही जैसे शब्दों को अलग-अलग तस्वीरों के साथ ट्वीट किया और प्यार के बंधंन में बंधे रहने की बात कही. साथ ही अपने चाहने वाले लोगों को समर्थन के लिए शुक्रिया कहा। विराट कोहली ने ट्वीट किया, ‘आज हम दोनों ने हमेशा के लिए प्रेम के बंधन में बंधे रहने का वादा किया है। हम आपसे यह जानकारी साझा करते हुए सचमुच बहुत आनंदित हैं। दोस्तों, परिजनों और प्रशंसकों की दुआओं के कारण यह दिन और भी खास बन गया। हमारे सफर का अहम हिस्सा बने रहने के लिए धन्यवाद।

यूं तो अनुष्का उत्तराखंड की रहने वाली हैं लेकिन उनके कई रिलेटिव्स लखनऊ में रहते हैं। उनकी मामी बुलबुल गोडियाल ने हाल ही में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ा था। विराट-अनुष्का को लेकर लखनवाइट्स ने भी जमकर ट्वीट्स किए। सबने इन जोड़े को ढेरों बधाइयां दीं।