हैप्पी बर्थडे  महेंद्र सिंह  धोनी

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज महेन्द्र सिंह धोनी आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। धोनी ने अपने खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान हैं जिन्होंने आईसीसी की तीनों ट्रॉफियों पर कब्ज़ा जमाया हो। धोनी को सब प्यार से माही भी बुलाते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी

आइये जानते हैं धोनी के बचपन और पुरानी बातें
मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले माही का जन्म घर अल्मोड़ा में हुआ। उनके माता पिता का नाम देवकी देवी और पान सिंह हैं।पिता को परिवार के साथ नौकरी के चलते उत्तराखंड से रांची आना पड़ा। धोनी के का ए भाई नरेंद्र और एक बहन जयंती भी हैं। धोनी के ऊपर बॉलीवुड में फिल्म भी बनी है। फिल्म का नाम धोनी: अनटोल्ड स्टोरी है।

धोनी का पहला प्यार फुटबॉल रहा है। वे अपने स्कूल की टीम में गोलकीपर थे। फुटबॉल से उनका प्रेम रह रहकर ज़ाहिर होता रहा है। इंडियन सुपर लीग में वे उन्होंने चेन्यैन एफसी टीम के मालिक भी हैं। फुटबॉल के बाद उन्हें बैडमिंटन भी खूब पसंद था।

2001 से 2003 के बीच धोनी भारतीय रेल में टीटीई की नौकरी करते नजर आए। दोस्तों के मुताबिक वो ईमानदारी से नौकरी करते थे और कई बार खाली समय में खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर मस्ती करने से भी नहीं चूकते थे।

धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया। लेकिन धोनी अपने पहले मैच में ही बिना खाता खोले शून्य के स्कोर पर रन-आउट होकर वापस लौट गए। लेकिन बाद में भी विकेटकीपर के रूप में धोनी को टीम में मौका मिलतारहा और साल 2005 में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज़ में धोनी ने अपने करियर का पहला शतक लगाया।

वनडे के बाद धोनी को साल के अंत तक टेस्ट टीम में भी बतौर विकेटकीपर चुन लिया गया। श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज़ में धोनी ज्यादा कुछ खास नही कर सके लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में उनकी 148 रनों की शानदार पारी खेली।

अपने डेब्यू के 3 साल के बाद ही धोनी को भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी जिम्मेदारी मिली। उन्हें वनडे टीम का उप-कप्तान और टी20 टीम का कप्तान बना दिया गया। उन्ही की कप्तानी में भारत ने टी-20 विश्वकप 2007 जीता। यह क्रिकेट इतिहास का पहला टी-20 विश्वकप था। वनडे और टी20 के बाद साल 2008 में धोनी को टेस्ट की कप्तानी भी सौंपी गई। साल 2010 में अपनी गर्लफ्रेंड के साथ धोनी की शादी की खबर सामने आई। 4 जुलाई 2010 को धोनी-साक्षी के साथ शादी के बंधन में बंध गए।

फिर भारतीय इतिहास के उस 28 साल के सूखे को धोनी ने ख़त्म किया जो भारतीय टीम के बड़े बड़े दिग्गज नहीं कर पाए थे। भारतीय टीम ने साल 2011 में क्रिकेट विश्वकप को जीतकर 28 साल का सुखा खत्म किया। यह विश्वकप भारत में ही खेला गया।

धोनी यही नही रुके उन्होंने अपनी पकड से दूर आईसीसी कि एक और ट्राफी चैम्पियंस ट्रॉफी भी 2013 में अपने नाम करली और आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले वर्ल्ड क्रिकेट के इकलौते कप्तान बने।

टेस्ट को कहा अलविदा
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर एक के बाद एक हार से निराश धोनी ने अचानक 30 दिसम्बर 2014 के दिन धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट की समाप्ती के साथ ही प्रेस कॉंफ्रेंस में आकर टेस्ट क्रिकेट छोड़ने की खबर दी। इनके इस फैसले से क्रिकेट जगत चकित रह गया था। जिसके बाद भारतीय टीम के नए उभरते सितारे विराट कोहली को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त गया गया।

इन्होंने लगातार दूसरी बार क्रिकेट विश्व कप में 2015 क्रिकेट विश्व कप में भारत का नेतृत्व किया और पहली बार भारत ने सभी गु्प मैच जीते साथ ही इन्होंने लगा 11 विश्व कप में मैच जीतकर नया रिकार्ड भी बनाया। 2015 में धोनी, ज़ीवा के पिता बने।

सारे फॉर्मेटों से कप्तानी छोड़ी
धोनी ने साल 2017 की शुरूआत में ही 4 जनवरी 2017 को भारतीय एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय और टी-20 से टीम की कप्तानी छोड़ दी। इनसे इसके बाद आईपीएल की कप्तानी भी वापस ले ली गई। अब धोनी टीम इंडिया में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ टीम के साथ बने हुए हैं।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी मोटरबाइक्स के दीवाने हैं। उनके पास दो दर्जन लेटेस्ट मोटर बाइक मौजूद हैं। इसके अलावा उन्हें कारों का भी बड़ा शौक है। उनके पास हमर जैसी कई महंगी कारें हैं। उन्होंने मोटररेसिंग में माही रेसिंग टीम के नाम से एक टीम भी खरीदी हुई है।

धोनी की उपलब्धियां
धोनी विश्व के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्हें वनडे क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान माना जाता है। इनकी कप्तानी में भारत ने 2007 आईसीसी विश्व टी-20 , 2007-08 में कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज 2007-08 की सीबी सीरीज़ और बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी जीती जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2-0 से हराया। धोनी ने 02 सितम्बर 2014 को उन्होंने भारत को 24 साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज मे जीत दिलाई। धोनी दुनिया के पहले ऐसे कप्तान बन गये जिनके पास आईसीसी के सभी कप है। सन् 2013 मे इनकी कप्तानी मे ही भारत पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का विजेता बना। भारत ने 28 साल बाद एक दिवसीय क्रिकेट विश्व कप में दोबारा जीत हासिल की। ये भारत के पहले ऐसे कप्तान बने जिन्होंने 100 वनडे मैच जिताए हो।

धोनी के सम्मान
धोनी ने कई सम्मान भी प्राप्त किए है 2007 में आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ़ द इयर अवार्ड (प्रथम भारतीय खिलाड़ी जिन्हें ये सम्मान मिला) , राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार और 2009 में भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्मश्री पुरस्कार साथ ही 2009 में विसडेन के सर्वप्रथम ड्रीम टेस्ट इलेवन टीम में धोनी को कप्तान का दर्जा दिया गया।

इसी खास मौके पर क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी उन्हें एक अनोखे अंदाज में बर्थडे कि बधाई दी। युवराज ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ मैच खत्म होने के बाद ट्वीट किया और लिखा “जन्मदिन मुबारक मिस्टर हेलिकॉप्टर! केक आपका इंतजार कर रहा है।”

आपको बता दें कि युवराज और धोनी काफी पुराने दोस्त भी हैं। धोनी इस भारतीय टीम के सबसे सीनियर खिलाड़ी भी हैं। युवराज के अलावा पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी धोनी को जन्मदिन की बधाई दी।

सहवाग ने ट्वीट किया कि “एक इंसान जिसने भारतीय फैंस को अनगिनत खुशियां मनाने का मौका दिया, उम्मीद है हेलिकॉप्टर और भी उड़े हमारे दिल में जगह बनाता रहे।”

धोनी ने अपने खेल से कई रिकॉर्ड अपने नाम किये हैं। आज हम आपको धोनी के ऐसे ही कुछ रेकॉर्डों के बारे में बताने जा रहे हैं :

1. 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज
धोनी वनडे क्रिकेट में 200 छक्के मारने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। धोनी अभी तक कुल 322 छक्के जड़ चुके हैं। इनमें से 208 छक्के तो वनडे में ही हैं।

2. 7वें नंबर पर बल्लेबाजी कर के दो शतक
धोनी ने अपने करियर की शुरुआत ऊपरी क्रम में बैटिंग करते हुए की थी। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए धोनी के नाम सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 7वें क्रम पर दो शतक लगाए हैं, 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ और दूसरा एशिया इलेवन की ओर से अफ्रीका इलेवन के खिलाफ।

3. इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्टंपिंग
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम 158 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। वहीं अगर कुल शिकार की बात करें, तो धोनी ने अभी तक कुल 732 शिकार किए हैं।

4. विकेटकीपर के तौर पर एक इनिंग में सबसे ज्यादा रन
एक विकेटकीपर के तौर पर एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम हैं। धोनी ने 2005 में जयपुर में श्रीलंका के खिलाफ 183 रन बनाए थे।

5. अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत
कप्तान के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज की है। धोनी ने 72 टी-20 में कप्तानी की और 41 मैच जीते।

6. विकेटकीपर होकर गेंदबाजी करना
विकेटकीपर होने के बावजूद भी धोनी ने अभी तक 9 मैचों में गेंदबाजी की है। इससे पहले भारत की ओर से सैयद किरमानी ने भी 3 बार गेंदबाजी की थी। एक अनोखा रिकॉर्ड है जो धोनी के नाम दर्ज है।

जैसा की सब जानते हैं कि धोनी का लकी नंबर 7 हैं। इसी वजह से धोनी 7 नंबर की जर्सी पहनते हैं। यहाँ तक की धोनी की जन्मदिन की तारीख भी 7 ही है।

दरअसल, धोनी अंतराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में 296 मैच खेल चुके हैं और वनडे मैचों में 300 मैच खेलने से महज 4 मैच दूर हैं। बता दें कि 300 वनडे मैच खेलते ही धोनी भारतीय क्रिकेट इतिहास में ऐसे छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। एमएस धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़, मोहम्मद अजहरुद्दीन और युवराज सिंह इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।

भारतीय टीम के सिक्सर किंग युवराज सिंह ने चैंपियंस ट्रॉफी में ही बांग्लादेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। और भारत की तरफ से अपना 300वां वनडे मैच खेला था। धोनी ने अपने एकदिवसीय करियर में अब तक खेले गए 296 वनडे में 9496 रन बनाए हैं। बीतो दिनों युवराज भी इस उपलब्धि को हासिल कर चुके हैं।

एक खिलाड़ी के तौर पर धोनी को इसी साल 2017 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मैच में 10 साल बाद मैन ऑफ़ दी मैच का अवॉर्ड मिला। वहीँ धोनी अपने करियर में 21वीं बार मैन ऑफ द मैच रहे। आखिरी बार धोनी ने 10 जून 2007 को एशिया इलेवन की ओर से खेलते हुए अफ्रीका इलेवन के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। तब चेन्नई में एशिया इलेवन की जीत में उन्होंने 139 रनों का नाबाद पारी खेली थी।