भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे 5 मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज ने भारत को 11 रन से हरा दिया था। इस हार से भारतीय टीम के साथ साथ भारतीय फैंस भी दुखी हैं। टीम इंडिया महज 190 रनों के लक्ष्य का पीछा नहीं कर पाई। भारत ने अपने अंतिम 4 विकेट 5 रन पर ही गवां दिए।

सोशल मीडिया पर लोग धोनी की धीमी पारी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस मैच में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी धोनी ने काफी धीमी पारी खेली। धोनी ने होने करियर की सबसे धीमी फिफिटी भी लगाई। महेंद्र सिंह धोनी ने 114 गेंदों में मात्र 54 रन बनाए। धोनी का स्ट्राइक रेट सिर्फ 47 का ही रहा। धोनी ने अपना पहला चौका 103 गेंदों के बाद जड़ा। धोनी ने 108 गेंदों में अपने 50 रन पूरे किए।

धोनी ने लगाई भारतीय इतिहास की दूसरी सबसे स्लो फिफ्टी

जबजब हार के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने की औपचारिकता पूरी कर रहे थे, उस वक्त धोनी की आंखों में आंसू देखे गए।

किसी भारतीय की ओर से यह दूसरा सबसे धीमा अर्धशतक था। इससे पहले सदागोपन रमेश ने बसे धीमा अर्धशतक का रिकॉर्ड है उन्होंने 1999 में पाकिस्तान के खिलाफ 200 गेंदों में 82 रन बनाए थे।

40 सेकंड के इस वीडियो में देखिये धोनी को