दिग्विजय सिंह

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी वाली फोटो ट्वीट की। यह एक केअपमानजनक शब्द वाला मीम था। हालांकि बाद में इसे हटा लिया गया। शुक्रवार सुबह करीब 7.33 बजे यह ट्वीट किया गया। इस ट्वीट में पोस्ट हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मीम में उनके समर्थकों को ‘भक्त’ बताया गया है और मोदी की उपलब्धियां बताते हुए दो बार गालियों का प्रयोग किया गया है।

Tweet

दिग्विजय सिंह ने जो ट्वीट किया, उसमें प्रधानमंत्री का फोटो दिख रहा है, जिसमें लिखा है मेरे दो एचिवमेंट – 1. भक्तों को च*** बनाओ, 2. च*** को भक्त बनाओ।

उन्होंने इसके साथ लिखा है – यह मेरा नहीं है, मेरी संबंधित व्यक्ति से क्षमायाचना है। वे बेवकूफ बनाने की कला में सबसे माहिर हैं।