खाने के शौकीन लोग अक्सर खाना बनाने में या फिर खाने पीने में कोई न कोई एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं, मगर कई बार यही एक्सपेरिमेंट आपके लिए जानलेवा बन सकता है। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका एक साथ खाना आपकी जान के लिए खतरा बन सकता है।

तरबूज और पानी-
तरबूज में 90 से 95 फीसदी पानी की मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसे खाने के बाद पानी पीना आपके पाचन रस को पतला बना सकता है।

चाय और दही-
अक्सर लोग जल्द बाजी में चाय और दही को एक साथ खा ले लेते हैं, जो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। चाय और दही दोनों ही acidic होते हैं, दोनों का एक साथ सेवन आपके digestion को नुकसान पहुंचा सकता है।

दही और फल-
आयुर्वेद के मुताबिक दही और फलों का कॉम्बिनेशन शरीर के लिए खतरा बन सकता है। एक साथ जाकर ये आपके शरीर में एक ऐसा एसिड बनाते हैं जो आपके  metabolism पर खराब असर डाल सकता है।

नींबू और दूध-
नींबू की एक बूंद भी यदि दूध में पड़ जाती है, तो उसका हाल तो आपने कई बार देखा होगा ठीक ऐसा ही हाल आपके पेट में भी हो सकता है। इसलिए इन दोनों का कॉम्बिनेशन पेट के लिए नुकसानदायक हो सकता है।