आप जाने-अनजाने में कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो आपके दांपत्य जीवन के लिए बहुत घातक साबित हो सकती हैं। यहां तक की ये आपको नपुंसक तक बना सकती हैं। जानिए क्या हैं वो हरकतें-

● गर्म पानी से नहाने में शरीर को तो आराम मिलता है, मगर यह मर्दानगी के लिए घातक साबित होता है क्योंकि टेस्टिकल्स का तापमान बढ़ जाता है इसलिए यह स्पर्म काउंट भी घटाता है और उनकी गुणवत्ता पर भी असर डालता है।

● बहुत तंग अंतर्वस्त्र पहनने से टेस्टिकल्स में गर्मी बढ़ती है और स्पर्म काउंट घटता है। ब्रीफ के बजाए बॉक्सर पहने तो अच्छा है।

● सोया से बनीं कोई भी चीज आपके लिए सही नहीं है क्योंकि इसमें ईसोफ्लेवोन्स होते हैं, जो स्पर्म की गुणवत्ता भी खराब करते हैं।

● मोबाइल और लैपटॉप से निकलने वाले रेडिएशन का भी स्पर्म काउंट पर बुरा असर पड़ता है। खास तौर से लैपटॉप को गोद में रख कर काम करने पर।