लड़कियों

यदि आप भी अपने प्यार को इंप्रेस करने में जुटे हुए हैं, तो आज की हमारी इस खबर के माध्यम से जान लें कि ओवर कॉन्फिडेंस में आप लोग जो गलतियां कर बैठते हैं, उससे लड़कियां नफरत करने लगती हैं।

लड़को की इन आदतों से नफरत करती है लड़कियां…

1.) लड़कियों को बंद करें घूरना

अक्सर लड़के लड़कियों को घूरते हुए दिख जाते हैं, मगर आपकी यही आदत लड़कियों को पंसद नहीं आती है। यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के साथ हैं, तो ऐसे में यदि आप ऐसी हरकत करेंगे तो वह भी आपसे चिढ़ जाएगी।

2.) ज्यादा बिंदास अंदाज न दिखाएं

आजकल लड़के बिंदास होने के चक्कर में गलतियां कर बैठते हैं, मगर लड़कियों को पंसद नहीं आप हमेशा उनके सामने शो करें कि आप हर चीज में कंफर्टेबल हैं। बिंदासपन से अच्छा है कि आप बेहतर तहजीब दिखाएं।

3.) दूसरे लड़की की तारीफ

भूलकर भी अपनी गर्लफ्रेंड के सामने किसी दूसरी लड़की की तारीफ न करें, यदि आप भी अपने प्यार का इजहार करने के लिए जा रहे हैं, तो आप भी इस गलती को न करें। किसी दूसरी लड़की की तारीफ कोई भी लड़की बर्दाश्त नहीं करती है। आपकी इस आदत से लड़की के मन में आपके लिए नफरत पैदा हो सकती है।

4.) फ्लर्ट करना पड़ सकता है भारी

अक्सर कुछ लड़कों में फ्लर्ट करने की आदत होती है, लेकिन आपकी इसी आदत के कारण लड़कियां आपसे दूर हो जाती हैं। लड़कियों को लड़कों की ये आदत नागवार गुजरती है।

5.) गर्लफ्रेंड को समय न देना पड़ सकता है भारी

आप चाहे सोशल मीडिया पर कितने ही लोकप्रिय क्यों न हो, लेकिन यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं तो वह आपसे नफरत करने लगेंगी, हर लड़की अपने ब्वॉयफ्रेंड से उसका समय मांगती है, ताकि वह ज्यादा से ज्यादा समय साथ बिता सकें।

6.) झूठ बोलना

कोई भी रिश्ता सच की बुनियाद पर खड़ा होता है, लेकिन यदि आप अपनी गर्लफ्रेंड से झूठ बोलते हैं, तो आपकी इस आदत से आप फंस सकते हैं और इसका परिणाम ये होगा आपके लिए लड़की के दिल में नफरत बैठ जाएगी। रिश्ता टूटने की भी नौबत आ सकती है।