Rahul Dravid, Fraud, Saina Nehwal, Bangluru Company

नई दिल्ली: स्टार भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आैर पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को बैंगलोर की एक फर्म करोड़ों का चूना लगाकर नाै-दो गयारह हो गई है। यह सूचना बेंगलुरु पुलिस ने दी। पुलिस के अनुसार, विक्रम इन्वेस्टमेंट कंपनी ने करीब 1776 लोगों को करोड़ों का चूना लगाया है, जिसमें सिनेमा, खेल और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियां शामिल हैं। राहुल आैर साइना के अलावा प्रकाश पादुकोण भी इस कंपनी की ठगी के शिकार हुए हैं।

द्रविड़ ने किया था करोड़ों का निवेश 
पुलिस ने कंपनी के मालिक राघवेंद्र श्रीनाथ के साथ एजेंट के तौर पर काम करने वाले सुतराम सुरेश, नरसिम्हामूर्ति, केसी. नागराज और प्रह्लाद को गिरफ्तार कर लिया है। इन सबको 14 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस फर्म में द्रविड़ और उनके परिवार के सदस्यों ने 35 करोड़ रुपए का निवेश किया था। साइना नेहवाल ने इसमें करीब डेढ़ करोड़ रुपए लगाए थे। द्रविड़ और उनके परिवार को उनके 20 करोड़ रुपए वापस मिल गए हैं। सूत्रों ने बताया कि बीते छह सालों में द्रविड़ ने खुद 20 करोड़ रुपए का निवेश किया और उन्हें 12 करोड़ रुपए वापस मिले। वहीं, साइना नेहवाल को 75 लाख रुपए वापस मिल गए हैं।

हैरानी वाली बात यह कि है सुतराम सुरेश बेंगलुरु में एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट है। सुरेश का इस्तेमाल खेल हस्तियों को पोंजी स्कीम में पैसा लगाने के लिए राजी करने के लिए किया जाता था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फर्म ने इन मशहूर लोगों को सालाना 23-25 प्रतिशत मुनाफा देने का वादा किया था। अधिकारी ने यह भी बताया कि अभी तक किसी हाई-प्रोफाइल निवेशक ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।