दिल्ली के रास्ते आगरा से महिला के बाल काटने की दहशत इटावा तक पहुंच गई है। इटावा में कल रात  महिला के बाल काटने का प्रयास किया गया। इस दौरान पत्नी के साथ पति को भी चोट आ गई है।

इटावा के चौबिया थाना क्षेत्र में कल देर रात एक महिला गीता देवी पत्नी रामविलास के बाल काटने की कोशिश की गई। वह दोनों घर के बाहर ही बरामदे में सो रहे थे।

इस दौरान पति-पत्नी दोनों को चोट आई। उनका कहना है कि केवल हल्की लाइट दिख रही थी, जिसके केवल हाथ दिखे। गांव के लोग दहशत में हैं। अफवाहों का दौर जारी है। आज पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई है।