मेकअप

आंखे आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। सुंदर आंखे हमेशा आकर्षण का केंद्र बनती हैं। इसलिए आप जब कभी किसी शादी या पार्टी में जाते हैं, तो आंखों का मेकअप जरुर करें। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जो आपकी आंखों को आकर्षित बना सकती हैं।

कहीं भी जाने से पहले आप अपनी आंखों पर आई प्राइमर, हाइलाइटर, मस्कारा से अपनी आंखों को आकर्षक लुक देकर अपनी पर्सनैलिटी को स्मार्ट लुक दें सकती हैं। आज हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें आंखों का मेकअप करते समय न भूले। ये टिप्स हैं…

सबसे पहले अपने चेहरे के साथ आंखों को भी अच्छी तरह से साफ कर लें।

इसके बाद आप मेकअप शुरू करने के लिए तैयार हो जाएं और अपने आस-पास मेकअप में काम आने वाली सभी चीजों को रख लें।

अब आंखों का मेकअप शुरू करने के साथ सबसे पहले आंखों पर आई प्राइमर जरूर लगाएं। आई प्राइमर लगाने से आईशैडो ज्यादा देर तक टिका रहता है। यह त्वचा को कोमल बनाने के साथ ही साथ आईशैडो के रंग को उभारने में भी मदद करती है।

इसके बाद अपने पलकों और भौंहों के बीच के हिस्से पर हाइलाइटर को लगाएं ताकि आप अपनी आंख को एक अच्छा आकार दे सकें। आंखों को आकार आप अपने मन से और फेस के अनुसार बना सकते हैं।

हाइलाइटर लगाने के बाद अब इसमें आईशैडो लगाए। आईशैडो का चयन अपने फेस मेकअप और कपड़ों के अनुसार करना चाहिए।

इसके बाद अपनी पलकों पर मस्कारा लगाना न भूलें। मस्कारा आपकी आंखों को उभार देने में बेहद कारगर साबित होता है। इसे पलकों पर ऊपर और नीचे दोनों तरफ से लगाएं यदि आप चाहें तो इसे सिर्फ ऊपर भी लगा सकते हैं।