Raped

ईरान की संसद के अंदर गोलाबारी की खबर आई है। बताया जा रहा है कि इसमें अब तक दो लोगों के घायल हो गए है। तस्मीन न्यूज के मुताबिक अब भी ईरान की संसद के अंदर गोलीबारी जारी है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक तीन बंदूकधारियों ने संसद के अंदर लोगों को बंधक बना लिया है। सुरक्षा बलों की ओर से एक हमला को गिरफ्तार करने की भी खबर है, लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। कुछ सांसदों के मुताबिक इस गोलीबारी में घायल एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है।