Child Rape

नई दिल्ली, आखिर बच्चे कहाँ सुरक्षित हैं अब ये सवाल सबके मन में उठने लगा है। गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में 7 साल के बच्चे की हत्या के बाद अब एक और मामला सामने आया है। यह मामला राजधानी दिल्ली के शाहदरा स्थित गांधी नगर इलाके से है। यहाँ पर एक प्राइवेट स्कूल के परिसर में एक चपरासी द्वारा पांच साल एक बालिका के साथ कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है।

पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले चपरासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चपरासी ने बच्ची के साथ स्कूल की एक खाली कक्षा में दुष्कर्म किया। बता दें कि चपरासी की उम्र 40 वर्ष है।

आरोपी चपरासी की पहचान विकास के रूप में हुई है। पुलिस के साथ बातचीत में बच्ची ने आरोपी के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद विकास को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने जब विकास को गिरफ्तार किया तब वह शराब पिए हुए था। पूछने पर उसने कहा कि वह रोज शराब पीता है।

पुलिस उपायुक्त नुपुर प्रसाद ने कहा, शाहदरा के टैगोर पब्लिक स्कूल में शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे यह घटना हुई। विकास बच्ची को कैंडी का लालच देकर उसे खाली क्लासरूम में ले गया और दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि विकास स्कूल में पिछले तीन वर्षों से काम कर रहा था। इससे पहले वह इसी स्कूल में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था। च्ची को सुबह करीब 11 बजकर 45 मिनट पर एक खाली क्लासरूम में ले गया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद उसे गंभीर नतीजे भुगतने की धमकी दी।

नुपुर प्रसाद ने बताया, बच्ची ने जब पेट में दर्द की शिकायत की तो मां को बच्ची के निजी अंगों से खून के रिसाव का पता चला। जिसके बाद दोपहर तीन बजे के बाद पुलिस को बताया।

नुपुर ने कहा कि विकास ने इस घटना के बारे में किसी को बताने पर बच्ची को खामियाजा भुगतने की धमकी दी। नुपुर के अनुसार, बच्ची पहली कक्षा की छात्रा है। उसे इलाज के लिए चाचा नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है।