हेल्थ डेस्क: खरबूजा गर्मियों के मौसम मिलना आम बात होती है। गर्मियों के सीजन में ही खरबूजे पाएं जाते है। आप इसे बड़े चाव से खाते भी है। यह आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद है लेकिन आप ये बात नहीं जानते होगे।

खरबूजे में विटामिन और मिनरल्स के साथ 95 फीसदी पानी भी पाया जाता है। खरबूजे आपको कई गंभीर बीमारियों से भी निजात दिलाते है। यही वजह है कि खरबूजा खाने से शरीर को कई फायदे होते हैं।

खरबूजा में भरपूर मात्रा में शर्करा के अलावा कार्बोहाइड्रेट्स प्रोटीन लोहा कैलोरी और विटामिन ए व् बी भी भरपूर मात्रा में होते हैं। यह आपको सभी गंभीर बीमारियों से निजात दिलाएंगा।

खरबूजे में शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा नहीं होती है। इसके साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट विटामिन ‘सी’ भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह वजन कम करने पर आपकी मदद कर सकता है। खरबूजे में काफी कम मात्रा में सोडियम पाया जाता है। खरबूजा फैट और कोलेस्ट्रोल से भी मुक्त होता है। काफी कम कैलोरी खरबूजे में मिलती है।

खरबूजे में भरपूर मात्रा में आर्गेनिक पिगमेंट केरोटेन्वाइड पाया जाता है। यह कैंसर से बचाने के साथ ही लंग कैंसर की संभावना को भी कम करता है। इसके साथ ही येृ शरीर में पनप रहे कैंसर के मूल को नष्ट कर देता है।

खरबूजे में भरपूर मात्रा में विटामिन भी पाया जाता है। जो कि शरीर में जाकर आपको एनर्जी देता है।

खरबूजे में भरपूर मात्रा में एडेनोसीन नामक एंटीकोएगुलेंट पाया जाता है। यह रक्त कोशिकाओं को जमने से रोकता है। इससे हार्ट अटैक होने का खतरा कई गुना कम हो जाता है।
खरबूजे में भरपूर मात्रा में पोटेशियम पाया जाता है। दिल को सामान्य रूप से धड़कने में यह मदद करता है जिससे मस्तिष्क में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचती है। मस्तिष्क इससे सुचारू रूप से कार्य करता है।

डायबिटीज की समस्या अगर आपको है तो आप खरबूज का जूस पिएं। इसका सेवन करने से आपके ब्लड में शुगर की मात्रा कम हो जाएंगी।

आपको अगर पाचन संबंधी किसी भी तरह की समस्या है तो खरबूजे का सेवन कर आप इस समस्या से निजात पा सकते है। खरबूजे में पाया जाने वाला मिनरल्स एसि़डिटी की समस्या से निजात दिलाता है।

खरबूजे में भरपूर मात्रा में कोलाजन प्रोटीन पाएं जाते है। यह स्किन में पाएं जाने वाले कनेक्टिव टिशू में कोशिका संरचना बनाएं रखने में मदद करता है। जिससे कि आपकी स्किन ग्लों और ड्राई होने से बचती है।