painting

हम बिना थके तभी कार्य कर सकते हैं जब हम मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हो। मानसिक और शारीरिक रूप से हम तभी स्वस्थ हो सकते है जब हमारे शरीर में स्टेमिना होगा। स्टेमिना की वजह से ही हम बिना थके कार्य करते रह सकते है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपना स्टेमिना बनाये रखना बहुत ही जरूरी हैं। जिसके चलते आप अधिक से अधिक कार्य कर सकते है।

 

राजा -महाराजा की बात की जाए तो स्टेमिना के मामले में उनका कोई जवाब ही नहीं था। इसके पीछे उनका रहन-सहन और खान-पान था और राजा-महाराजा अपने आपको जवान दिखने के लिए कुछ चीज़ों का नियमित रूप से इस्तेमाल करते थे। आईये जानते है वह कौन सी चमत्कारी चीज़ों का इस्तमाल करते थे। जिनके इस्तमाल से हम भी अपने शरीर का स्टेमिना बनाये रख सकते है।

सफेद मूसली-

musali

ये एक जड़ी-बूटी है। विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों जैसे, यूनानी,आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा आदि में इसका इस्तमाल होता आ रहा है। इसका इस्तमाल यौन ऊर्जा बढ़ाने के लिए किया जाता है। इसके इस्तमाल से स्पर्म की कमी को दूर किया जा सकता है।

अश्वगंधा-

Ashwagandha-

यह शरीर में ऊर्जा का स्तर बढाती है और शरीर को बलवान बनती है। यह प्रजनन क्रिया को ठीक रखती है। त्वचा सबंधी बीमारियों के लिए भी इसका प्रयोग की जाता है।

शिलाजीत-

Shilajit

शिलाजीत में फुलविक एसिड होता है जो हमारे शरीर को खनिजों और तत्वों को सोखने की शक्ति प्रदान करता है। इसमें 85 तरह के खनिज पाए जाते है।

केसर-

kesar
केसर में अनगिनत गुण हैं। केसर त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। केसर का इस्तमाल खाने के साथ साथ कई आयुर्वेदिक उपचार में भी किया जाता है।