Dense Eyebrow

चेहरे के साथ-साथ आंखो की खूबसूरती भी पर्सनेलटी में चार चांद लगा देती है। परफेक्ट आइब्रो आपकी खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। कुछ लड़कियों की आइब्रो इतनी पतली होती है कि मेकअप करने के बाद भी दिखाई नहीं देती। ज्यादातर लड़कियां तो इन्हें मोटा दिखाने के लिए पेंसिल का इस्तेमाल करती है जो कई बार उनके लिए परेशानी बन जाता है। ऐसे में आप कुछ असरदार घरेलू तरीके अपना कर आइब्रो को हमेशा के लिए मोटा बना सकती है। इन घरेलू उपायों से कुछ हफ्तों में ही आपकी आइब्रो बिना किसी नुकसान के मोटी हो जाएगी।

1. गुनगुना पानी
दिन में 2 बार रोजाना गुनगुने पानी में रूई भिगोकर मसाज करें। रोजाना करीब 10 मिनट मसाज करने से त्वचा में रक्त संचार तेजी से होने लगता है, जिससे भौंहों के बालें की ग्रोथ अच्छी तरह से होती है।

2. अंडा
अंड़े की जर्दी में पाया जाने वाला सिलेनियम आइब्रो को जल्दी घना बनाने में मदद करता है। अंड़े की जर्दी को हफ्ते में 2 बार भौंहों पर 5 मिनट तक लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से इसे साफ कर लें।

3. जैतून का तेल
रोत को सोने से पहले जैतून के तेल से आइब्रो पर मसाज करें। रोजाना ऐसा करने से कुछ दिन में ही आपकी आइब्रो काली और घनी हो जाएगी।

4. एलोवेरा जेल
रोजाना एलोवेरा जेल को आइब्रो पर लगा कर हल्की से मसाज करें। ऐसा करने से कुछ समय में ही आइब्रो घनी और काली हो जाएगी।

5. कच्चा दूध
दिन में 1 बार रोजाना रूई की मदद से कच्चा दूध आइब्रो पर लगाएं। रोजाना इसका इस्तमाल भौंहों को जल्दी नेचुरल काला बना देगा।

6. नारियल का तेल
1/4 कप नारियल के में 2 चम्मच नींबू के छिलके डालकर पेस्ट बना लें। इसे रात को सोने से पहले रोजाना आइब्रो पर लगाएं। इससे कुछ हफ्ते में ही आइब्रो मोटी हो जाएगी।

7. प्याज
प्याज में पाया जाने वाला सल्फर बालों की ग्रोथ को तेजी से बढ़ाता है। इसे पीस कर या इसका रस लगाने से बालों की ग्रोथ तेजी से होती है।

8. मेथी
मेथी के दानों को 1 कप पानी में डालकर रात के समय भिगो दें। सुबह इसे पीसकर आइब्रो पर 10 मिनट तक लगाएं। इसके बाद इसे ठंडे पानी से साफ करें। कुछ ही दिनों में आपको इसका असर नजर आने लग जाएगा।