crime branch

उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले में स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड रूरल टेक्नोलॉजी(IERT) संस्थान में घोटाले के मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घोटाले के मामले में गिरफ़्तारी उत्तर प्रदेश क्राइम ब्रांच की ओर से की गयी है।

रिटायर्ड प्रोफेसर, परियोजना अधिकारी समेत 4 को गिरफ्तार किया गया है। इलाहाबाद जिले में स्थित IERT संस्थान से कुल 4 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है।
जिसमें संस्थान के रिटायर्ड प्रोफ़ेसर और परियोजना अधिकारी समेत 4 लोग शामिल हैं।

यह गिरफ़्तारी संस्थान में हुए एक घोटाले के तहत की गयी है। यह घोटाला 2013 में हुआ था। क्राइम ब्रांच ने साल 2013 में हुए एक घोटाले के तहत IERT संस्थान से कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया। इन सभी 4 लोगों पर 9 करोड़ से ज्यादा के घोटाले का आरोप लगाया गया है।

IERT में हुए एक घोटाले के मामले में कुल 4 लोगों की गिरफ़्तारी हुई है।गौरतलब है कि, साल 2013 में 9 करोड़ से ज्यादा के घोटाले को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद कमिश्नर के आदेश के बाद हुए ऑडिट में घोटाले की पुष्टि हुई थी।