भारत में घूमने के लिए कई सारी जगहे हैं। कुछ पहाड़, समुद्री तो कुछ रेगिस्तान, लेकिन बात हो अगर दोस्तों के साथ घूमने की तो हम अक्सर सस्ती जगहों के बारे में सोचते हैं। हालांकि ट्रिप का बजट पूरी तरह आप पर निर्भर करता है कि आप कितने रुपये खर्च करना चाहते हैं। अगर आप अच्छे महंगे होटल में रुकते हैं तो ट्रिप अपने आप महंगा हो जाता है, लेकिन अगर आप अपने बजट वाली जगहों में रुकते हैं तो ट्रिप को सस्ते में कंपलीट कर सकते हैं। आज हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप सस्ते में घूम-फिर सकते हैं।

1) देहरादून 

दोस्ते और फैमिली के साथ जाने के लिए ये अच्छी जगह है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून घूमने लोग दूर-दूर से आते हैं और लोगों को सबसे ज्यादा यहां का मौसम पसंद आता है। यहां कई कैफे और कम बजट होटल्स आसानी से मिल जाएंगे।

2) अमृतसर 

यहां स्थित गोल्डन टेंपल लोगों के बीच में खूब लोकप्रिय है। एक दिन में यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं। यहां परोसे जाने वाला लंगर भी लोगों के बीच में मशहूर है। गोल्डन टेंपल के आस पास भी घूमने के लिए काफी जगहे हैं।

3) नैनीताल 

उत्तराखंड के खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक है नैनीताल। ये जगह अपनी झीलों के लिए खूब प्रसिद्ध है। यहां सस्ता खाना और होटल दोनों आसानी से मिल जाता है। यहां काफी सारे फेमस मंदिर भी है। पारिवारिक यात्रा के लिए ये अच्छी जगह है।

4) मैकलोडगंज

हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला के पास स्थित ये हिल स्टेशन घूमने क लिए काफी अच्छा और सस्ता माना जाता है।  खूबसूरत वादियों और नजारों को देख कर दोस्तों के साथ चिल करने के लिए ये अच्छी जगह है।