भारत और श्रीलंका के बीच तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच कैंडी के पल्लेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। दुसरे दिन का खेल थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। इस अंतिम टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने लगातार तीसरी बार टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 329 रन बनाये। रिधिमान साहा (13 रन) और हार्दिक पांड्या (1 रन) क्रीज पर मौजूद हैं। पहले दिन के खेल में शिखर धवन ने अपने टेस्ट करियर का छठा और इस सीरीज का दूसरा शतक जड़ा है। धवन 119 रन बनाकर मालिंडा पुष्पकर्मा का शिकार बने। धवन ने अपनी पारी में 17 चौके जड़े।

भारत के विकेट
भारत का पहला विकेट लोकेश राहुल के रूप में गिरा। लोकेश राहुल मालिंडा पुष्पकर्मा की गेंद पर करुणारत्ने को कैच दे बैठे। राहुल ने 85 रनों की पारी खेली। भारत को दूसरा झटका पारी के 49वें ओवर की पहली गेंद पर लगा। धवन 119 रन बनाकर मालिंडा पुष्पकर्मा का शिकार बने। कुछ ही देर बाद अच्छे फॉर्म में चल रहे चेतेश्वर पुजारा भी चलते बने। पुजारा लक्षण संदकाना की गेंद पर मैथ्यूस के हाथों लपके गए। भारत के तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने भारत की पारी को सँभालने की कोशिश की लेकिन रहाणे ज्यादा देर क्रीज पर टिक नहीं पाए और मालिंडा पुष्पकर्मा की गेंद पर बोल्ड होकर उनका तीसरा शिकार बने। भारत का पांचवा विकेट कप्तान विराट कोहली के रूप में गिरा। कोहली श्रीलंका के चाइनामैन गेंदबाज लक्षण संदकाना की गेंद पर करुणारत्ने को कैच दे बैठे। कोहली ने 42 रनों की पारी खेली। भारत का छठा विकेट अश्विन के रूप में गिरा। अश्विन 31 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन विश्वा फर्नान्डो का शिकार बने।

राहुल का वर्ल्ड रिकॉर्ड 
के.एल राहुल टेस्ट क्रिकेट की लगातर 7 पारियों में 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले वर्ल्ड रिकॉर्ड बल्लेबाज़ों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। के.एल राहुल से पहले सर इवर्ट्न वीक्स, एंडी फ्लावर, शिवनारायण चंद्रपॉल, कुमार संगाकारा और क्रिस रॉजर्स भी लगातार 7 बार 50 या उससे अधिक रन बना चुके हैं।
इस पारी से पहले केएल राहुल भारत की ओर से सर्वाधिक लगातार 6 अर्धशतकों के राहुल द्रविड़ के रिकॉर्ड की बराबरी की थी।

श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा रनों ओपनिंग साझेदारी
भारत की तरफ से श्रीलंका में उसके खिलाफ सबसे ज्यादा रनों ओपनिंग साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ी बन गयी है। इससे पहले ये रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू और मनोज प्रभाकर के नाम था, जिन्होंने 1993 में 171 रनों की ओपनिंग साझेदारी दी की। 2008 में गंभीर-सहवाग की जोड़ी ने 167 रनों की साझेदारी की थी।

2017 में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी
धवन और के एल राहुल 2017 में सबसे बड़ी ओपनिंग साझेदारी करने वाले बल्लेबाज भी बन गए। श्रीलंका में सबसे बड़ी साझेदारी जयसूर्या और अटापट्टू के नाम है जिन्होंने 355 रन जोड़े थे। दूसरे नंबर पर भी अटापट्टू-जयसूर्या की जोड़ी है जिसने 193 रन जोड़े थे।