भारत ने पाकिस्तान की बर्बरता पर उसे एक करारा जवाब दिया है। इस बार भारतीय जवानों ने एलओसी पर बने पाकिस्तानी बंकरों को निशाना बनाया। जम्मू के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पार पाकिस्तान के बंकर उड़ाए गए हैं। भारतीय जवानों ने एलओसी के उस पार बने पाकिस्तानी बंकरों पर हमला कर उन्हें ध्वस्त कर दिया। भारतीय सेना की तरफ से सात पाकिस्तानी बंकरों को निशाना बनाया गया।

आपको बता दें कि 1 मई को रात 11 बजे से लेकर 2 बजे तक जम्मू के मेंढर इलाके के बालाकोट सेक्टर में पाकिस्तान ने एलओसी पर सीजफायर उल्लंघन किया था। पिछले हफ्ते ही जम्मू के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तान की तरफ मोर्टार भी दागे गए थे। पाकिस्तान के इस अटैक में दो भारतीय जवान शहीद हो गए थे। भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता भी की गई थी। इसके बाद भारतीय सेना ने भी जबावी कारवाई करते हुए पाक के कई बंकर तबाह किए।

जवानों की शहादत के बाद रक्षा मंत्री समेत आर्मी चीफ ने खुले तौर पर कहा था कि पाकिस्तान को उसी के अंजाम में माकूल जवाब दिया जाएगा।