उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में सांप पकड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद अब कुत्तों को पकड़ने की तैयारी की जा रही है। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ नगर निगम को इस बाबत आदेश दिए हैं। बता दें कि लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क है।

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने लखनऊ नगर निगम को एक पत्र लिखा है। यह पत्र LDA सचिव जय शंकर दुबे ने नगर निगम को लिखा है।जिसमें नगर निगम को LDA द्वारा कुत्तों को पकड़ने का आदेश मिला है।यह आदेश लखनऊ स्थित एशिया के सबसे बड़े पार्क जनेश्वर मिश्र के लिए दिया गया है। LDA ने नगर निगम को पार्क में घूम रहे आवारा कुत्तों को पकड़ने की बात कही है।

पत्र में कहा गया है कि, पार्क के अन्दर दर्जनों की संख्या में आवारा कुत्ते घूम रहे हैं। साथ ही पत्र में इस बात की भी आशंका जताई गयी है कि, पार्क में आने वाले पर्यटकों को इन कुत्तों से खतरा है। साथ ही पत्र में कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ने की भी बात कही गयी है।

हाल ही में कुछ समय पहले एक जानकारी के मुताबिक, जनेश्वर मिश्र पार्क में साँपों को पकड़ने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किये गए थे। पूर्व की समाजवादी सरकार ने अपने कार्यकाल में पार्क के अन्दर साँपों को पकड़ने के लिए टेंडर निकाला था। यह टेंडर सरकार द्वारा करीब 9 करोड़ रुपये के निकाले गए थे। इन टेंडरों को लेकर समाजवादी सरकार की काफी आलोचना भी की गयी थी।