आंवला

आंवला स्वाद में भले ही कसैला हो किन्तु यह आपको कई बीमारी से बचा सकता है। ऐसे कई तत्व आंवले में पाए जाते हैं जो शरीर को ताकत देता है। हर उम्र के लोगों के लिए आंवला फायदेमंद होता है। आंवले का सेवन अगर आप रोजाना करेंगे तो आप एकदम स्वस्थ रहेंगे।

ऐसा कई बार होता है कि लोगों को आंवला खाना पसंद नहीं होता है तो मुरब्बा अचार या चटनी के रूप में भी इसे ले सकते है। आज आपको बताते हैं आंवला से होने वाले फायदो के बारे में…

1-वजन घटाने में आंवला मदद करता है। इसके साथ ही दिमाग भी तेज होता है.

2-आंवले का रस आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवला आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। आंवला आंखों में होने वाली बीमारी मोतियाबिंद रतोंधी और कलर ब्लाइंडनेस जैसी बीमारी में बहुत फायदा करता है।

3-डायबिटिज के मरीजों के लिए आंवला काफी फायदेमंद होता है। आवला इंसुलिन होरमोंस को सुदृढ़ करता है। आंवला खाने से खून में सुगर की मात्रा नियंत्रित होती है। डायबिटिक मरीज को आंवले के रस में शहद मिलाकर जरूर खाना चाहिए।

4- किडनी में होने वाले संक्रमण में आंवला के छाल और इसकी पत्तियों को पानी में उबाल कर छान लें और उसका सेवन करें तो बीमारी से आराम मिलता है।

5- आंवला में बैक्टिरिया से लड़ने की तीव्र क्षमता होती है। जिससे शरीर निरोग हो जाता है।

6-आंवला के सेवन से तनाव से मुक्ति मिलती है। शरीर को आराम मिलता है इसके साथ ही अच्छी नींद आती है।

7-आंवला के सेवन करने से शरीर की हड्डियों को ताकत मिलती है। आंवला के सेवन से हड्डी की मजबूती बढ़ती है।

8-आंवला मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढ़ाता है जिससे बीमारियां नहीं होती है। आंवला भोजन को पचाने में मदद करता है। अगर आंवला का पांच ग्राम चूर्ण पानी में भिगो कर सुबह-शाम खाएं तो खट्टे डकार व गैस की शिकायत भी दूर होती है।