सर्दियों के मौसम में गर्म खाने के साथ ही कुछ ऐसे स्नैक्स आइटम होते हैें जिन्हें लोग खाना पसंद करते हैं। इन स्नैक्स में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीजे हैं गजक, गुम की पट्टी, रेवड़ी और लड्डू। लड्डू को लोग घर में बना कर ही रखना पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में मेवा से भरपूर लड्डू सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होते हैं। हालांकि सर्दियों में आप आटे से पिन्नी भी बनी सकते हैं। ये टेस्ट में काफी ज्यादा अच्छी होती हैं साथ ही सेहत के लिए हेल्दी भी होती है क्योंकि इसमें सभी तरह की मेवा मिलाई जाती है। आज हम आपको गोंद मिलाकर पिन्नी बनाने की रेसिपी बताने वाले हैं। जानते है-

सामग्री

देसी घी, गोंद, काजू, अखरोट, बादाम, किशमिश, खरबूजे के बीज, गेहूं का आटा, पिसी चीनी, बादाम

कैसे बनाएं

सबसे पहले एक पैन में देसी घी गरम करें, उसमें गोंद डालें और मध्यम आंच पर 2-3 मिनट तक पकाएं। फिर इसे पैन से निकालें और इसे मूसल की मदद से मसल कर अलग रखें। फिर से एक पैन में थोड़ा देसी घी गर्म करें, उसमें काजू, अखरोट, बादाम डालकर करीब 2 मिनट तक पकाएं। अब इसमें इसमें किशमिश, खरबूजे के बीज डालकर अच्छी तरह मिला लें। मध्यम आंच पर और 2 मिनट तक पकाएं। इसे आंच से हटाकर एक तरफ रख दें।

अब एक दूसरे पैन में देसी घी गरम करें, उसमें गेहूं का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें। मध्यम आंच पर 12 से 15 मिनट तक पकाएं। अब गैस बंद करें और लगभग 20 मिनट तक ठंडा होने दें। इसे एक बर्तन में निकाल लीजिए, इसमें पिसी चीनी, भुने हुए मेवे, कुटा हुआ गोंद डालकर अच्छी तरह मिलाएं। हाथ में थोड़ा मिश्रण लेकर उसे पिन्नी का आकार दें। पिन्नी तैयार है।