ऑस्ट्रेलिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज क्रिस लिन को रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ फील्डिंग करते वक्त उन्हें कंधे में चोट आई थी।  जिसके चलते वह मैच में फील्डिंग नहीं कर पाएं। दो महीने से भी कम समय में क्रिस लिन को लगातार तीसरी बार उसी कंधे में चोट लगी है

उन्होंने ट्वीटर पर ट्वीट करके कहा और पूछा  भगवान मैंने क्या कुछ गलत किया है क्या?”

क्रिस लिन को यह चोट तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर लगी जब वह जोस बटलर का कैच लेने के लिए दौड़े और डाइव लगाने के बाद जैसे ही वो गिरे उन्होंने तुरंत ही फिजियो को इशारा किया और वो मैदान के बाहर चले गए।

आईपीएल-10 में अब तक क्रिस लिन ने दो जोरदार पारियां खेली हैं। अपने पहले मुकाबले में उन्होंने गुजरात लॉयंस के खिलाफ 93 रनों की नाबाद पारी खेली थे। जिसकी हर किसी ने तारीफ की। जबकि मुंबई के खिलाफ तेज 32 रन बनाए।

अब देखना यह है कि क्रिस लिन की यह चोट कितनी गंभीर है। अगर उनकी चोट ज्यादा गंभीर हुई तो केकेआर को एक और झटका लग सकता है। हालाँकि क्रिस लिन जो जिस कंधे पर चोट लगी है उस कंधे पर उनको पहले भी चोट लग चुकी है उनका वो कंधा पहले भी अपनी जगह से खिसक चुका था जिस कंधे पर उनको दुबारा चोट लगी है।

आपको बता दें की इससे पहले भी भारत में भारतीय कप्तान विराट कोहली का काफी मशहूर कंधा है क्योंकि उनको भी फील्डिंग के दौरान कंधे में चोट आई थी जिस वजह से वे अभी तक क्रिकेट से दूर हैं लेकिन वह कल बेंगलुरु के होने वाले मैच में वापसी कर सकतें हैं।