maharashtra doctors strike

महाराष्ट्र में डॉक्टरों की हड़ताल आज तीसरे दिन भी जारी है। जिसके चलते मरीजों को काफीपरेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच महाराष्ट्र मेडिकल एजुकेशन मंत्री गिरीश महाजन ने डॉक्टरों की सैलरी काटने की चेतावनी तक दे डाली है। वहीं नागपुर के गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज के डीन ने हड़ताल पर गए 301 रेजिडेंट डॉक्टरों को निलंबित कर दिया है।

दरअसल, महाराष्ट्र मेडिकल एजुकेशन मंत्री गिरीश महाजन ने एकसाथ करीब 5 हजार डॉक्टरों के हड़ताल से परेशान लोगों को गंभीरता से लिया है और उन्होंने अपने बयान में डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि आज शाम 8 बजे तक यदि डॉक्टर काम पर नही लौटते हैं तो उनकी 6 महीने के सैलरी काट ली जाएगी।
यदि डॉक्टर ऐसा नहीं करते तो हम मेस्मा भी लगा सकते हैं। पहले हम 6 महीने की सैलरी काटेंगे फिर मेस्मा लगाएंगे। उन्होंने कहा हमने मॉर्ड के डॉक्टर को समय दिया है और उनकी मांग को आश्वाशन भी दिया है, फिर भी वो काम पर नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा डॉक्टर्स शाम तक लौटे नहीं तो कार्रवाई शुरू की जायेगी।

इससे पहले मंगलवार को बॉम्बे हाई कोर्ट ने फटकार लगाते हुए डॉक्टरों को काम पर लौटने को कहा था। कोर्ट के आदेश देने के बाद भी डॉक्टर काम पर नहीं लौटे। आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के धुले में ड्यूटी के दौरान एक डॉक्टर पर मरीज के परिजनों ने जानलेवा हमला कर दिया था जिसके बाद डॉक्टर्स एक दिन के हड़ताल पर गए थे। मगर इसके तुरंत बाद ही रविवार को सायन अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद उसके रिश्तेदारों ने एक डॉक्टर की कथित तौर पर पिटाई कर दी थी।