manglaore chalo

कर्नाटक पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के करीब 100 कार्यकर्ताओं को शहर में ‘मंगलुरु चलो’ रैली से पहले हिरासत में ले लिया। ‘हिंदुओं की सियासी हत्या’ के खिलाफ बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में बीजेपी ‘मेंगलुरु चलो’ बाइक रैली कर रही है।

भाजपा के राज्य प्रवक्ता संतराम ने बताया कि उन्होंने मंगलुरु के लिए बाइक रैली की इजाजत देने का आग्रह करते हुए एक पत्र दिया। लेकिन, उन्हें यातायात की बात कहते हुए इजाजत देने से इनकार कर दिया गया। रैली स्थल के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता आर अशोक और दूसरे नेताओं ने फ्रीडम पार्क के पास ट्रैफिक ब्लॉक कर दिया है। प्रशासन ने रैली स्थल और आसपास के इलाकों में सैकड़ों पुसिल कर्मियों की तैनाती की है।

राज्य भाजपा ने राज्य में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कार्यकर्ताओं की हत्या की निंदा के लिए बाइक रैली व सार्वजनिक सभा करने की योजना बनाई है। कांग्रेस की अगुवाई वाली राज्य सरकार के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने रैली के लिए इजाजत देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि रैली से राज्य में शांति व सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का डर है।

बीजेपी नेता आर अशोक ने कहा कि यह आघोषित आपातकाल है। उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के तुलना हिटलर से की। आर अशोक ने कहा कि सिद्धारमैया की मानसिकता तो जर्मनी के तानाशाह हिटलर जैसी है।