Modi And Shinzo

गुजरात के गांधीनगर के महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। बीते तीन सालों में दोनों नेताओं के बीच ये 10वीं बैठक थी।

दोनों देशों के बीच हुए अहम समझौते-
गांधीनगर के महात्मा मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरु हुई। पीएम मोदी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि द्विपक्षीय वार्ता में दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते हुए। जिसमें परिवहन, रक्षा और ऊर्जा के क्षेत्र में कई तरह के करार किए गए हैं।प्रेस कांफ्रेंस में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और जापान की दोस्‍ती के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट नए भारत की लाइफलाइन है। पीेएम ने कहा कि भारत जापान रिश्‍तों को मजबूत किया गया। जलवायु परिवर्तन पर हमने क्रांतिकारी समझौते किए हैं। भारत में जापान से अधिकाधिक निवेश करने की जरूरत है। पीएम मोदी ने साझा प्रेस कांफ्रेंस में जापानी रेस्‍टोरेंट की चेन भारत में खोलने पर जोर दिया।

भारत में हाई स्‍पीड ट्रेन के लिहाज से आज का दिन ऐतिहासिक-
जापानी पीएम शिंजो आबे ने कहा कि भारत में हाई स्‍पीड ट्रेन के लिहाज से यह ऐतिहासिक दिन है। जापान से आए 100 इंजीनियर बुलेट ट्रेन प्रोजेक्‍ट में भारत की मदद करेंगे। भारत और जापान के बीच निवेश बढ़ाएंगे। हिंद-प्रशांत महासागर में शांति के लिए मिलकर काम करेंगे। शिंजो आबे ने भारत में गर्म जोशी से स्वागत की सराहना की और अतिथि सत्कार के लिए धन्यवाद दिया।