lpg

वॉशिगटन: रविवार को वॉशिंगटन में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले तीन सालों में 5 करोड़ गरीब परिवार को गैस कनेक्शन दिया जाएगा। पीएम ने कहा कि भारत में सवा सौ करोड़ लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ी है। वही सब्सिडी गरीबों को दिया गया है। सरकार ने सब्सिडी छोड़ने वाले को पत्र लिखकर बताया है कि आपने जो सब्सिडी छोड़ी है वो किस राज्य में किस व्यक्ति को मिला है।

उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आप से मिलकर परिवार का आनंद मिलता है। आप लोगों के बीच में आकर मुझे नई ऊर्जा मिलती है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के कार्यक्रम की दुनिया में गूंज होती है। पीएम ने कहा कि आज भारत नई रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। भारत के सक्षम लोगों से हमने सब्सिडी छोड़ने का आग्रह किया, बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी सब्सिडी छोड़ी। इससे गरीबों का भला हुआ।