Monali_Thakur

मुंबईः फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ में ‘मोह मोह के धागे’ से दर्शकों की बीच अलग पहचान बनाने वाली सिंगर मोनाली ठाकुर ने भारत की छवि के बारे में बात करते हुए कहा कि हमारे यहां के लोग जानवरों से भी बदतर हैं।उनका कहना है कि दूसरे देश के लोग भारत को रहने लायक नहीं मानते हैं।

एक खबर को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- ‘मैं ट्रैवल करती रहती हूं। शर्मिंदगी महसूस होती है। दूसरे देश के लोग भारत को रहने लायक जगह नहीं मानते हैं। इससे दुख होता है। हमारा देश इतना खूबसूरत है, यहां इतनी सभ्यताएं हैं। हम इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। हम अपने देश और विरासत को अपमानित कर रहे हैं। कहने को हम सब एडवांस हो रहे हैं, लेकिन कहां हो रहे हैं। जंगलीपन तो जानवरों का नेचर होता है, लेकिन हम तो जानवरों से भी बदतर हैं।’

बता दें मोनाली ठाकुर का नया गाना रिलीज हो गया है। उनका यह पहला सिंगल गाना है। शानदार म्यूजिक के साथ मोनाली ठाकुर के इस गाने का नाम ‘तमन्ना’ है। गाने का वीडियो देखने के बाद इस गाने को वेस्टर्न गानों से प्रेरित कहा जा सकता है।