सिंह

कल आईपीएल का 30वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स के बीच खेला गया। हालांकि, इस मैच में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स को हार का सामना करना पड़ा। लेकिन इस हार के बावजूद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना जादू एक बार फिर मैदान पर बिखेर दिया। धोनी ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में दिखा दिया कि वे अब भी पहले की तरह ही फिट है और जो वो पहले किया करते थे वो अब भी कर सकते हैं।

VIDEO: Another MSD special behind the stumps… Deft MS Dhoni slides one on to the stumps – Narine OUT! #RPSvKKR

Posted by IPL – Indian Premier League on Wednesday, April 26, 2017

दरअसल, धोनी ने इस मैच में अपने पुरने ही अंदाज में सुनील नरेन को रन आउट किया। उन्होंने कोलकाता की पारी के तीसरे ओवर के दौरान जब शार्दुल ठाकुर ने धोनी की ओर थ्रो फेंकी, तो धोनी का वही अंदाज दिखा जिसमें वे बिना स्टंप को देखे ऐसे ही पीछे गेंद मार देते हैं, और गेंद सीधा स्टंप पर लगती है।

धोनी ने इस मैच में बल्लेबाजी भी अच्छी की। बल्लेबाजी के लिए आने के बाद धोनी ने तेज पारी खेली, और दो छक्के लगाए। धोनी ने मात्र 11 गेंदों में ही 23 रन बना दिए। धोनी को कुलदीप यादव ने रोबिन के हाथो स्टंप आउट करवा दिया।

पिछले मैच में ही धोनी ने शानदार 61 रनों की पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई  थी।