Neeraj Vora, Death News, Bollywood, Rangeela

फ़िल्म अभिनेता, लेखक और निर्देशक नीरज वोरा का गुरुवार सुबह 4 बजे देहांत हो गया। वह लंबे समय से कोमा में थे।

लंबे समय से बीमार चल रहे नीरज वोरा ने कई बड़ी फ़िल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उन्होंने अपना करियर आमिर ख़ान की फ़िल्म ‘रंगीला’ के लेखक के रूप में शुरू किया और जिसके कारण उन्हें बहुत पहचान भी मिली! जबकि उनके फ़िल्म निर्देशन का करियर फ़िल्म ‘खिलाड़ी 420’ से शुरू हुई। नीरज वोरा ‘फिर हेरा फेरी’ के लेखक और निर्देशक थे। पिछले साल 2016 में उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ जिसके बाद वह कोमा में चले गए।

नीरज वोरा के जाने से बॉलीवुड में दुख की लहर फैल गई है। इस मौके पर फ़िल्म अभिनेता परेश रावल ने भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर किया है।

नीरज वोरा का अपना एक अलग तरह का सिनेमा था जिसे लोग बहुत पसंद करते थे। वह खुद एक खुशमिजाज किस्म के व्यक्ति थे।निश्चित ही बॉलीवुड में उनकी कमी खलेगी। अभी हाल ही में शशि कपूर का भी देहांत हुआ था, जिसके चलते बॉलीवुड में शोकाकुल माहौल बना हुआ है।