मुंबई : देश के सबसे अमीर बिज़नेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी बेशक एक रिहायशी जीवन शैली जीती हैं। इनकी रोज़मर्रा की चीज़े भी आम आदमी की ज़िन्दगी का एक बड़ा सपना होती है। पर आज भी नीता अंबानी की ज़िन्दगी से जुड़े कई ऐसे पहलु हैं जिनसे आज तक दुनिया महरूम है। आज हम नीता अंबानी के बारे में कुछ ऐसी ही बातें आपको बताने जा रहे हैं और यकीन मानिये जिन्हें जानकर आपके निश्चित होश उड़ जायेंगे।आप ये बात जानकार हैरान हो जायेंगे कि देश में सबसे सस्ते स्मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी जिओ के मालिक मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के पास जो स्मार्टफोन है उतनी कीमत में एक प्राइवेट जेट विमान और फरारी गाडी भी खरीदी जा सकती है।
नीता अंबानी के पास जो फ़ोन है उसका प्राइज़ लगभग 48.5 मिलियन डॉलर लगभग 315 करोड़ रुपये है। जी हाँ आपने बिलकुल सच सुना है। अपने महंगे शौक़ के लिए मशहूर नीता अंबानी जो फ़ोन यूज़ करती हैं वो falcon supernova IPhone 6 pink diamond फोन है। ख़बरों के अनुसार इस फ़ोन को बनाने वाली कंपनी ये फोन सिर्फ आर्डर देने पर ही दुनिया के सबसे अमीर लोगों के लिए ही बनाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसी क्या खासियत है इस फ़ोन में जो ये इतना महंगा है।कुछ लोग तो यहाँ तक सोच रहे होंगे कि ” क्या हीरे लगे हैं इस फोन में,जो इतना महंगा है ये”

तो आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि जो भी लोग ऐसा सोच रहे हैं वो बिलकुल सही सोच रहे हैं। नीता अंबानी के इस बेशकीमती फोन के पीछे के हिस्से में हीरे ही लगे हुए है और ये पूरा फोन 24 कैरेट गोल्ड और पिंक गोल्ड से बना हुआ है और इस पर प्लेटिनम की खास कोटिंग है, जो उसे टूटने से बचाती है।आपको बता दें कि नीता अंबानी का सिर्फ फ़ोन ही नहीं बल्कि साधारण सी चीज़ें भी असाधारण कीमती होती हैं। नीता अंबानी के पास जो सबसे सस्ता बैग है उसकी कीमत लगभग 40 लाख बतायी जाती हैब्रांडेड चीज़ों की शौकीन नीता को ब्रांडेड शूज़ का भी शौक़ है जिसकी कीमत 4 लाख से लेकर 1 करोड़ तक होती है। आपको जानकर शायद यकीन ना हो कि कि इतने कीमती शूज होने के बाद भी एक बार पहनने के बाद नीता ने दोबारा उस शूज में कभी पैर नहीं डाला है।नीता अंबानी अपनी सेहत को लेकर काफी सतर्क रहती हैं और अपनी डाइट का भी पूरा ख्याल रखती हैं। आम महिलाओं की तरह ही नीता अंबानी भी अपने दिन की शुरआत एक कप चाय से करती हैं पर उनकी ये चाय बिलकुल आम नहीं होती है। नीता अंबानी की सुबह की एक कप चाय की कीमत लगभग 3 लाख रुपये होती है।नीता अंबानी और मुकेश अंबानी का बहुत बड़ा और बेहद आलिशान हैं। आपको बता दें कि इसकी खासियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि नीता अंबानी का ये घर दुनिया के टॉप 10 घरों की लिस्ट में आता है।नीता अंबानी आईपीएल मुंबई इंडियंस टीम की मालकिन भी हैं और कई सोशल इवेंट्स में भी पार्टिसिपेट करती हैं।